Grand and Divine Yamuna Festival in Vrindavan
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के संरक्षण और प्रेरणा से देवऋषि देवराहा बाबा यमुना घाट कुम्भ स्थल वृन्दावन में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, मिलेट फेयर और यमुना महोत्सव का विशाल यमुना आरती के साथ समापन हुआ। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि ब्रज की भूमि पवित्र, दिव्य और संस्कारित भूमि है। यमुना जी को विषमुक्त करने के लिये तो स्वयं ठाकुर जी ने कालिया नाग का दमन किया था। वर्तमान समय में हम सभी को प्रदूषण रूपी कालिया का दमन करना है, इसके लिये सभी को...